19 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा अखाड़ा मेला
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बुधवार को 55 पुल मलंग बाबा स्थान परिसर में सार्वजनिक महावीरी झंडा अखाड़ा मेला सतबीरवा कमेटी सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष भोला पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया वही इस वर्ष अखाड़ा मेला को आकर्षक बनाने अयोध्या बनारस से आए दंगल कुश्ती हेतु पहलवानों को बुलाने मेला के दिन पूर्व 18 अगस्त को हनुमान आराधना कराने समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का नेतृत कर रहे भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह पंचायत के युवा मुखिया सत्प्रकाश ने कहा कि विगत 25 वर्षों से मलंग बाबा स्थान पर झंडा मेला का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता रहा है उन्होंने युवा कमेटी के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी युवा वर्ग सुरक्षा व्यवस्था आगंतुक अतिथियों का स्वागत करने एवं शांति बहाल करने में तत्पर रहेंगे इस बैठक में कमिटी के अध्यक्ष भोला पासवान अधिवक्ता आशिक अंसारी सुमन पांडे उद्धव शर्मा वार्ड सदस्य अलीराज हुसैन प्रतिनिधि रंजीत पासवान जुबेर आलम भूतपूर्व सैनिक ध्रुव प्रसाद कुशवाहा मुन्ना सिंह धीरज पटेल अरुण सिंह राजन कुमार रजक गोल्डन पांडे सतन पटेल अजय पासवान सुदर्शन गिरी समेत मेला समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे बैठक का संचालन मुखिया सत्य प्रकाश ने किया।






