Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास उत्पाद मचा रहे शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्पाद मचा रहे शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
20

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में थाना के सामने सड़क पर नशे की हालत में हो-हल्ला और हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धीरज कुमार, पिता छोटेलाल यादव, निवासी ग्राम भेड़ियारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कांड संख्या 117/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि धीरज कुमार नेपाल से शराब का सेवन कर लौट रहा था।

थाना के समीप पहुंचने के बाद उसने नशे की हालत में शोर-शराबा और हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!