Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
13

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 645/26 के नामजद अभियुक्त चैलाभार वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय गगन सिंह के पुत्र रत्नेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में गांजा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!