Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर में पुराना पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा...

वाल्मीकि नगर में पुराना पेड़ गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

0
17

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन नंबर पहाड़ (ऊपरी शिविर) स्थित मंदिर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक पुराना खटलीची (स्थानीय प्रजाति) का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय न तो आंधी चल रही थी और न ही तेज बारिश हो रही थी, इसके बावजूद पेड़ अचानक धराशायी हो गया। गिरा हुआ पेड़ भोला राउत और सुभाष राउत के टीन से बने मकानों पर आ गिरा, जिससे दोनों घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय घरों में लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश सभी सुरक्षित बच गए। घर के अंदर रखा सामान भी सुरक्षित रहा और किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना कुछ समय पहले या बाद में होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद पुराने और जर्जर पेड़ों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जन-धन की हानि को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!