Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नहर में मिली अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

नहर में मिली अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

0
24

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के हाइडल पावर हाउस के नहर गेट पर लगी लोहे की जाली में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव फंसा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी। वाल्मीकिनगर थाना के एएसआई लवलेश सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत होती है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि प्रथम दृष्टया मृतक नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ के दौरान नारायणी (गंडक) नदी के तेज बहाव में शव बहते हुए गंडक बराज के नहर फाटक से होकर हाइडल पावर हाउस की ओर पहुंचा, जहां कचरा एवं मलबा रोकने के लिए लगी लोहे की जाली में फंस गया।

सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एएसआई लवलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को जाली से निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!