वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
नौरंगिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि पुलिस को न्यायालय से निर्गत वारंट प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में विशेष अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लबना गांव निवासी रोहित मुंडा, पिता नन्दलाल मुंडा को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राज रौशन ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।






