माइके वाले लगा रहे ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप!
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध हत्या कर शव गायब करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एक विवाहिता के लापता होने के बाद उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के रायवारी महुअवा गांव निवासी हरि खरवार ने बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि उसकी बहन निर्मला देवी की शादी मई 2023 में बैरिया थाना क्षेत्र के फतुछापर गांव निवासी हरिओम महतो के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। जिनका आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पति हरिओम महतो सहित ससुराल के अन्य सदस्य—रामनाथ महतो, कामला देवी, सतीश महतो, किरण देवी, रोहित कुमार, सोनी देवी एवं संध्या देवी—लगातार निर्मला के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते थे। परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद कुछ समय के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला फिर शुरू हो गया। पीड़ित भाई के अनुसार, 15 जुलाई दिन बुधवार को करीब 11:50 बजे निर्मला देवी ने अपना मोबाइल नंबर 9572057292 से फोन कर आप बीती अपने भाई के मोबाइल नंबर 9570275675 पर
फोन कर रोते बिलखते हुए बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारकर शव नदी में फेंक देने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। तत्पश्चात अगले दिन जब परिजन जब अपने बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर पर ताला बंद मिला और सभी लोग फरार थे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। काफी खोजबीन के बाद भी निर्मला का कोई सुराग नहीं मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 17 जुलाई को ससुर रामनाथ महतो ने कथित तौर पर कहा कि हमलोगों ने तुम्हारी बहन की हत्या कर दी है, और मौके से फरार हो गया। इस बयान के बाद परिजनों का शक और गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सुनियोजित तरीके से निर्मला की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। जिस मामले को लेकर बैरिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस कार्रवाई पर नजर
इस मामले में बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की पीड़ित के द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है जिसको लेकर पुलिस की ओर से जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है तहकीकात में पता चला है कि पति एवं पत्नी के आपसी झगड़ा विवाद दोनों में हुआ था।
समाज में फिर उठा सवाल
यह घटना एक बार फिर दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां लालच के कारण रिश्तों का खून हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।






