Saturday, July 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम की तैयारीयो का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी: तरणजीत...

मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम की तैयारीयो का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी: तरणजीत सिंह

0
2

जिलाधिकारी ने महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित वाल्मीकिनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरणजीत सिंह शनिवार को अधिकारियों के काफिले के साथ वाल्मीकिनगर पहुंचे। जिलाधिकारी ने महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद स्वाभिमान बटालियन स्थित गेस्ट हाउस में एसडीएम, पुलिस अधीक्षक (एसपी), एसडीपीओ, आपदा प्रबंधन विभाग, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने संभावित दौरे के दौरान महिला स्वाभिमान बटालियन का औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं।

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसे देखते हुए प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!