Monday, July 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेगूसराय से वर्चुअल उद्घाटन: 551 सरस्वती विद्या निकेतन का लोकार्पण, तमकुहां विद्यालय...

बेगूसराय से वर्चुअल उद्घाटन: 551 सरस्वती विद्या निकेतन का लोकार्पण, तमकुहां विद्यालय भी शामिल – विजया सिंह

0
22

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/मधुबनी। बेगूसराय स्थित आईओसीएल स्टेडियम से आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक पहल में बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडकपार क्षेत्र के मधुबनी प्रखंड के तमकुहां स्थित सरस्वती विद्या निकेतन भी शामिल रहा जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय सिंह ने की, जिससे स्थानीय शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मधुबनी सह भाजपा जिला मंत्री विजया सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

समारोह की अध्यक्षता तमकुहां के मुखिया फारूक ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक संघ के जिला सचिव आशुतोष सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना चौधरी, शिक्षक वकील सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा और उद्घाटन को लेकर विद्यार्थियों व अभिभावकों में खासा उत्साह दिखा। प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारे क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

ऐसे विद्यालयों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।” स्थानीय लोगों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!