चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काट कर मॉडल स्कूल मझौलिया का किया उद्घाटन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
बिहार को डिग्री कॉलेज का तोहफा देने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए बिहार के सभी प्रखंडों को सरस्वती विद्या निकेतन रूपी मॉडल स्कूल का सौगात दिया है। मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौलिया को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में सत्र शुभारंभ के पावन अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान तथा प्रधानाध्यापक मोहम्मद लुकमान ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार सरकार शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठा रही है जिसका सफल परिणाम छात्रों को मिलेगा। विधायक ने कहा कि बिहार शिक्षा जगत का केंद्र बिंदु रहा है। ऋषि मुनि तपस्वी महापुरुषों तथा विद्वानों की धरती रही है
डिग्री कॉलेज के बाद देहाती क्षेत्र के छात्रों के लिए मॉडल स्कूल सफलता का दरवाजा खोल देगा। उज्जवल भविष्य विकसित राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा एक अनमोल मोती की तरह होती है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिल वैभव ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के सत्र का शुभारंभ किया गया है। मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौलिया को मॉडल स्कूल में परिणत करते हुए प्रखंड को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाता है और उनको उच्च तकनीक आधारित उन्नत शिक्षा प्रदान की जाएगी। विषय वार विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा इंजीनियरिंग की शिक्षा नीट परीक्षा की तैयारी आईआईटी परीक्षा की तैयारी संबंधित स्मार्ट क्लास के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि अब प्रखंड में एक ही विद्यालय में उन्नत तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी इसका लाभ सुदूर देहाती क्षेत्र के छात्र भी ले पाएंगे और समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान ने उपस्थित छात्रों को जोरदार शब्दों में उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के माध्यम से छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश तथा बैठनिया भानाचक मुखिया आशा देवी ने मॉडल स्कूल को छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए बेहतर बताया।
आगत अतिथियों को आभार प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद लुकमान ने बताया कि उन्नत शिक्षा उन्नत भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया है। इस सरस्वती विद्या निकेतन के माध्यम से छात्रों को बेहतर और उन्नत शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा शिक्षिका प्रियंका कुमारी शालिनी राय तथा निकहत जहां ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबको रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को शाल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर तथा पौधे देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह नवल किशोर कुशवाहा शौकत अली सुनीत चौबे राजेश कुमार सिंह सुनील कुमार प्रियंका कुमारी शालिनी राय निकहत जहां धर्मेंद्र सोनी जाकिर हुसैन सहित शिक्षक अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्थानीय मोतीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में परिणत किए जाने से प्रखंड वासियों में हर्ष व्याप्त है।






