Saturday, July 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास करमहवा टोला में मृतक छात्र के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को दिया...

करमहवा टोला में मृतक छात्र के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

0
17

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर (प. चम्पारण)। वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा रविवार को संतपुर सोहरिया पंचायत के करमहवा टोला स्थित मृतक छात्र क्रिश कुमार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मृतक छात्र के पिता गोपाल शर्मा ने विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा साझा करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने के समय वे पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे, लेकिन वहीं से उन्होंने प्रशासन के वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर सख्त कार्रवाई और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आग्रह किया था।

विधायक कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “कब तक फरार चलेगा अपराधी? हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा हूं।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी विनय कुशवाहा, बिट्टू कुमार, जितेंद्र यादव, अमर कुशवाह, रंजीत कुमार, अन्नू, आलंगीर गद्दी, शंभु मुखिया, संगम राव, सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!