Sunday, July 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में छात्र- छात्राएं जलजमाव पारकर जा...

बगहा के आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में छात्र- छात्राएं जलजमाव पारकर जा रहे विद्यालय, हो रही दिक्कत

0
10

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में लगातार बारिश होने के कारण कई विद्यालयों के प्रांगण में जल जमाव हो गया है। जिसके कारण अनुमंडल के कई विद्यालय जलजमाव से प्रभावित हुए हैं। छात्राओं का यह हाल है कि उन्हें लगातार विद्यालय में लगे जल जमाव को पार कर, कक्षा में जाना पड़ा है। बगहा दो नगर के आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली में 1 फीट जलजमाव हो गया है जिसके कारण विद्यालय के छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी दिक्कत हो रही है। आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली के प्राचार्य नंदकिशोर ने बताया कि जलजमाव की समस्या हर वर्ष हो यहां हो रही है पानी निकलने का उचित मार्ग नहीं होने के कारण विद्यालय के प्रांगण में जलजमाव हो रहा है। मैंने वरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को इसकी शिकायत की है। लेकिन अभी तक जल जमाव की समस्या दूर नहीं हुई है। प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा भी इस पर किसी भी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके कारण कई वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल जमाव की समस्या से झेलनी पड़ रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!