डायवर्सन बनने से राहगीरों और ग्रामीणों में हर्ष।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा पंचायत स्थित पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को जोड़ने वाला ध्वस्त गोडा पुल को मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता ने अपने निजी कोष से डायवर्सन बनवाकर आवागमन चालू करा दिया। बताया जाता है कि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को जोड़ने वाला अंग्रेजों के समय का बना यह पुल बिगत माह ध्वस्त हो गया था । जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था । छोटे वाहन और राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे थे । ग्रामीणों और राहगीरों ने इस समस्या को लेकर बड़े बड़े जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के यहाँ दौड़ लगाई थी लेकिन सबने सिर्फ आश्वासन दिया था । ग्रामीणों और राहगीरों के विशेष मांग पर करमवा पंचायत की मुखिया अरुणा देवी पति समाजसेवी मोहन गुप्ता ने यातायात सुचारू कराने का बीड़ा उठाया और अपने निजी कोष से डायवर्सन बनवाकर आवागमन चालू करवा दिया । जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में हर्ष है ।

पूर्व समिति सदस्य सतनारायण ठाकुर अमरदेव प्रसाद, मदन प्रसाद, जंग बहादुर सहनी, अक्लूराम सुखल राम नाथ राम मैनेजर साहनी दिलीप सहनी रामेश्वर प्रसाद मणिराज सहनी आदि ने मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता को साधुवाद
देते हुए कहा है कि बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद सारे वादे भूल जाते हैं।
विगत माह से गोड़ा पुल ध्वस्त हो गया था लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। करमवा मुखिया अरुणा देवी पति समाजसेवी मोहन गुप्ता ने हमारे दुख दर्द को समझा और डायवर्सन बनवाकर आवागमन सुचारू कर दिया जिससे 10 पंचायतों के राहगीरों को आने जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।
मुखिया अरुणा देवी पति मोहन गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा ही जनप्रतिनिधि का परम कर्तव्य होता है। गोड़ा पुल के ध्वस्त होने से राहगीरों ग्रामीणों छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। करमवा पंचायत व्यापारिक फसलों के उत्पादन के लिए दोनों चंपारण में प्रसिद्ध है। किसानों को अपने फसल को बाजार में ले जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
बताते चले की डायवर्सन के बनने से करमवा पंडितपुर पहाड़पुर राजा भार लाल सरैया बखरिया सहित प्रखंड मुख्यालय जाने में अब काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय जाने में अब काफी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।






