विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया/बगहा/मोतिहारी: चंपारण रेंज में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिस अवर निरीक्षकों (SI) पर आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। डीआईजी हर किशोर राय ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐसे सभी अवर निरीक्षकों का तबादला कर दिया है, जो बीते 5 वर्षों से एक ही थाना या क्षेत्र में पदस्थापित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्णय पुलिस विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्य प्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है। लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारियों को हटाकर नई जगह पदस्थापित किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। सूत्रों की मानें तो इस तबादले से कई थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, विभागीय स्तर पर इसे एक रूटीन लेकिन सख्त प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। जिसमें 5 साल से अधिक समय से जमे SI का तबादला चंपारण रेंज के कई जिलों में प्रभाव प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी विभागीय फेरबदल संभव हैं।






