विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत करमहवा टोला, भेड़िहारी निवासी राजकिशोर शर्मा के पुत्र कृष कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में कौटिल्य पब्लिक स्कूल में हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।इस दौरान विधान पार्षद शिवरानी देवी, जदयू नेता राकेश सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, जुगनू आलम, धर्मजीत सिंह, श्रेयांशु कुमार, प्रकाश गुप्ता, वोट चतुर्वेदी, चितरंजन दूबे, मुन्ना सहनी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।






