Wednesday, July 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया पंचायत के वार्ड 1 से 5 तक पहुंचेगा चारमीनार का शुद्ध...

मझौलिया पंचायत के वार्ड 1 से 5 तक पहुंचेगा चारमीनार का शुद्ध पेयजल।

0
18

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया पंचायत के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से शुद्ध पेयजल संकट झेल रहे वार्ड संख्या 1 से 5 के लोगों को अब अगले दो माह के भीतर चारमीनार (जलमीनार) से स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगा। इसको लेकर पंचायत स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है।
पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने बताया कि मझौलिया पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं, जिनमें सबसे अधिक पेयजल की समस्या वार्ड संख्या 1 से 5 तक है। खासकर रेलवे गुमटी के उत्तर दिशा में बसे लोगों तक वर्तमान जलमीनार का पानी नहीं पहुंच पाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता श्याम राय, वेंडर, मिस्त्री, मुखिया सत्य प्रकाश तथा वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कनीय अभियंता श्याम राय ने बताया कि पंचायत के लगभग सभी वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। विभाग को नए बोरिंग की स्वीकृति के लिए सूचना भेज दी गई है। अगले दो माह के भीतर नया बोरिंग कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे वार्ड 1 से 5 तक के लोगों को नियमित शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई व्यवस्था लागू होते ही वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी और लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान वार्ड सदस्य उप मुखिया पार्वती देवी, इंदु देवी, धनंजय कुमार, भिखारी देवान ,रंजीत पासवान, दीपू कुमार ,सुमित कुमार वजैर अहमद, अवधेश प्रसाद चौरसिया, कृष्णा महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!