65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

0
IMG-20260714-WA0050.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

दिनांक 14 जुलाई 2026 को 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया के कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मटेरिया में सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. विनीत कुमार, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा), क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, बेतिया की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 82 पशुपालकों के कुल 487 पशुओं (गाय, भैंस, बकरी एवं घोड़े) का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया तथा पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।


65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के साथ विश्वास एवं सहयोग को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई। 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया सीमावर्ती क्षेत्रों में जनकल्याण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों के साथ विश्वास एवं सहयोग को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!