बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी का तबादला रद्द, पद पर बनी रहेंगी

0
FB_IMG_1784052227356.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (पश्चिम चंपारण)। प्रशासनिक स्तर पर एक अहम निर्णय लेते हुए सरकार ने बगहा की एसडीएम के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही वे अपने वर्तमान पद पर ही बनी रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में जारी तबादला सूची में चांदनी कुमारी का नाम शामिल किया गया था, जिसके बाद उनके स्थानांतरण की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, अब सरकार ने अपने ही आदेश में संशोधन करते हुए उक्त तबादला रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी संतोष का माहौल देखा जा रहा है। बगहा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की हैं। कानून-व्यवस्था, जन समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पद पर बने रहने से चल रही योजनाओं को गति मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। वहीं, इस निर्णय के बाद कई लोगों को पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी की भी याद आ गई, जिनके कार्यकाल में भी इसी प्रकार स्थानांतरण आदेश रद्द होने की घटना सामने आई थी। गौरतलब है कि बगहा में यह दूसरी बार है जब किसी एसडीएम का स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद रद्द किया गया है। ऐसे में यह मामला प्रशासनिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, सरकार के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चांदनी कुमारी ही बगहा में एसडीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!