नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर! छोड़ा 2,24000 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में अलर्ट

0
IMG-20260714-WA0038.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा/ नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

 नेपाल में हुई लगातार बारिश के बाद बाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे बराज से छोड़े गए पानी की मात्रा 2. 24000लाख क्यूसेक तक पहुंच गई। इसके कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है।
जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सारण तटबंध से लेकर राजस्व छरकियों तक निगरानी तेज कर दी गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं।नदी में पानी का डिस्चार्ज लेबल बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!