Wednesday, July 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्कूल की छुट्टी के समय मुख्य सड़क पर दिखा भालू, मची अफरा-...

स्कूल की छुट्टी के समय मुख्य सड़क पर दिखा भालू, मची अफरा- तफरी

0
13

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर में मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भालुओं का एक जोड़ा अचानक मुख्य सड़क पर निकल आया। घटना छाता चौक और गोल चौक के बीच की है, जहां सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों की छुट्टी हो गई थी और बच्चे अपने घर को जा रहे थे उसी समय मुख्य मार्ग पर भालुओं को देखते ही बच्चों और अभिभावकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई बच्चे डर के मारे शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने भी सतर्कता बरतते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोरगुल के कारण भालुओं का जोड़ा कुछ देर तक इधर-उधर भागता रहा और जंगल की ओर लौटने का रास्ता तलाशता रहा। इसके बाद दोनों भालू पोस्ट ऑफिस तथा काली की चाय दुकान के बगल वाले रास्ते से होकर सुरक्षित रूप से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल में वापस चले गए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों आम का मौसम होने के कारण जंगल से भालू अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जा रहे हैं। इससे वन क्षेत्र से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से स्कूलों और आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!