Monday, July 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हत्या कांडों की समीक्षा, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

हत्या कांडों की समीक्षा, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार द्वारा बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रामनगर, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान लंबित हत्या कांडों की अद्यतन प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों में अनुसंधान की गति तेज करने पर जोर देते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक केस का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!