Monday, July 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अधीक्षक ने किया तीन थानों का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने किया तीन थानों का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 6 जुलाई। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले के चनपटिया, साठी एवं कुमारबाग थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेख, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के साथ हमेशा विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, चनपटिया, साठी एवं कुमारबाग थानाध्यक्ष सहित संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!