Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा:- छापेमारी में तीन गिरफ्तार, वारंटी भी धराए

भीतहा:- छापेमारी में तीन गिरफ्तार, वारंटी भी धराए

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या समय छापेमारी के क्रम में बलूअडावा गांव से नशे की हालत में चन्दन साह (पिता- रामजीत साह), निवासी ग्राम बलूअडावा, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया गया। वहीं, रात्रि में की गई छापेमारी के दौरान लक्ष्मीपुर गांव से दो वारंटियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटियों में केदार पटेल (पिता- रामचंद्र पटेल) एवं शिवनाथ गोंड (पिता- जिउत गोंड), दोनों निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण शामिल हैं।

थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि, “अपराध और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बगहा न्यायालय भेज दिया गया है।” पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद बगहा न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!