Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यावश्यक है -पं०भरत उपाध्याय

स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यावश्यक है -पं०भरत उपाध्याय

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी,बड़ोदरा में महावीर इंटरप्राइजेज संस्थान के प्रांगण में पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी ने वन महोत्सव सप्ताह का वृक्षारोपण कर श्री गणेश किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ने कहा कि -प्राचीन समय में जब मानव की आवश्यकताएं सीमित थीं,उस समय लोग प्रकृति की गोद में प्रसन्न थे, सर्वत्र अमन-चैन भी था। किंतु जब से उसके ऊपर भौतिकता का भूत सवार हुआ, वह प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ करने लगा।आज अनधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई हो रही है।आज मनुष्य ने प्रगति तो बहुत की है लेकिन इस भागदौड़ की जिंदगी में वह प्रकृति से दूर होता जा रहा है। ऐसे में हमारी दिनचर्या शांतिमय,सुखमय और आनंदमय कैसे हो सकेगी? इस के लिए वृक्षारोपण अत्यावश्यक है। इससे जल जीवन हरियाली मिशन में कामयाबी हासिल होगी। जीवन के लिए प्रकृति की तरफ हर इंसान को लौटना ही होगा। आइए हम संकल्प लें कि कम-से-कम दो पौधे हर साल लगाएंगे।
इस अवसर पर पंडित जलेश्वर तिवारी, मनंजय तिवारी,सोनू कुमार तिवारी,निखिल तिवारी, अजीत तिवारी, आकाश मिश्रा, अरविंद राठवा, राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, प्रेम सागर , शिवा शुक्ला, चिराग पटेल, हार्दिक पटेल,जगनआदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!