Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर गोल चौक में सड़ती बकरी का शव, बदबू से लोग परेशान

वाल्मीकिनगर गोल चौक में सड़ती बकरी का शव, बदबू से लोग परेशान

0
15

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट


वाल्मीकिनगर के गोल चौक परिसर में पिछले दो दिनों से सड़क किनारे पड़ी एक बकरी का शव स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से बकरी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से अब तक शव को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण शव सड़ने लगा है और पूरे इलाके में बदबू फैल गई है, जिससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि वाल्मीकिनगर का गोल चौक एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर दो दिनों तक शव पड़े रहने से न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि बकरी के शव को तुरंत हटाया जाए और पूरे परिसर की साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!