Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुहर्रम को लेकर बगहा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने...

मुहर्रम को लेकर बगहा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 24 जून 2026। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला बगहा द्वारा बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस अधीक्षक बगहा के नेतृत्व में बगहा एवं पटखौली थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च में वरीय पुलिस पदाधिकारी, संबंधित थानों के थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की तत्परता का संदेश दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष, बगहा को देने का आग्रह किया।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!