विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा देशभर में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के पुष्पांजलि मैरिज हॉल में एक प्रमुख जन-संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के कई प्रमुख गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्री कृष्ण कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जिला संघचालक श्री जटाशंकर प्रसाद जी उपस्थित रहे।

अपने बौद्धिक संबोधन में श्री कृष्ण कुमार जी ने संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक देश के लिए समर्पित भाव से जीता है और हमारी विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। अनेकता में एकता भारत की पहचान है, जिसे बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में विभिन्न तिथियों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

डॉक्टर हेडगेवार जी के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक दृढ़ संकल्पित है।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यवाह सतीश कुमार, नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रमुख जितेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, संतोष सोनी, नितिन शाह, हिमांशु कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, सुरेंद्र शाही, राजेंद्र पाठक, निशांत कुमार सहित अनेक स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही।







