Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

बगहा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर बगहा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा, एसीजीएम प्रथम तथा अन्य मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर एवं अनुमंडल कार्यालय के बाहर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को भी प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और हरित वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!