बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगंज।गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति बिजली के करेंट की चपेट में आ गया जिससे गम्भीर रूप से वह घायल हो गया। घटना घटते ही परिजनों ने घायल ब्यक्ति को इलाज हेतु मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना दुलडुलिया गांव के स्वर्गीय सेख जमादार हुसैन के 57 वर्षीय पुत्र महम्मद आलम अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में स्टैंड पंखा का पलक लगा रहे थे । कि पंखे मे बिजली की करेंट आ जाने से बिजली की करेंट की चपेट में आते ही घायल हो गए घायल अवस्था मे , परिजनों के द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज चल रहा है ।






