Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

0
40

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के पुलिस अधीक्षक द्वारा वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, लंबित कांडों के निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!