Friday, June 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में उत्पन्न जमीनी विवाद पर पुलिस प्रशासन द्वारा...

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में उत्पन्न जमीनी विवाद पर पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण

0
6

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में उत्पन्न जमीनी विवाद के संदर्भ में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में जिला पदाधिकारी (DM), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), पुलिस अधीक्षक (SP) बगहा, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कमांडेंट, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बगहा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विवादित स्थल का गहन अवलोकन करते हुए मामले की वस्तुस्थिति का आकलन किया। साथ ही सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले के निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संवेदनशील गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील की गई कि वे शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

इस दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल एवं एसएसबी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!