Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आई ग्लैम बिहार पेजेंट 2026 बारहवें एडिशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रैंप...

आई ग्लैम बिहार पेजेंट 2026 बारहवें एडिशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, रैंप पर दिखा मॉडल्स का जलवा।

0
1

बगहा के सागर सलवान बना फेस ऑफ बिहार का विजेता !

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के युवा सागर सलवान मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार जिला स्तर पर अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए अब राज्य स्तर पर विजय हासिल कर बगहा का नाम रौशन किया है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा स्थित होटल क्लार्क इन में आयोजित आई ग्लैम बिहार पेजेंट 2026 के बारहवें एडिशन 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्य और आकर्षक माहौल में एक साथ कई प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिए जिसमें सागर सलवान एक साथ दो अलग – अलग प्रतिभा में बेहतर प्रदर्शन कर बड़ी मुकाम हासिल किया। सागर सलवान को सबटाइटल MR.VISIONARY से भी नवाजा गया।

सागर सलवान के पिता प्रमोद सलवान बगहा तिरुपति शुगर्स मिल में चीफ इंजीनियर के पद पे कार्यरत है और यही से सागर सलवान को उसके प्रोफेशन को भरपूर समर्थन करते हुए पुत्र को बिहार स्तर पर विजेता बनने का कृत्रिम स्थापित किया है। सागर सलवान ने बताया के उसे राष्ट्र स्तर पर परचम लहराना है इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राजधानी में आयोजित फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा के संगम बने इस आयोजन में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान रैंप पर मॉडल्स का शानदार जलवा देखने को मिला।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. वी पी सिंह, कार्यक्रम की जूरी मेंबर्स डॉली सिंह, डॉ. रेणु सिंह, दिशा गुप्ता, सोनालिका पंजा, श्रुबबति चौधरी, आरजे श्रेयांश, दीपिका साहनी, मेधा एवं कार्यक्रम संयोजक एवं आई ग्लैम की निदेशिका देवजानी मित्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मिस्टर, मिस और मिसेज केटेगरी के प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले राउंड में डिज़ाइनर राउंड, दूसरे राउंड ब्यूटी विद रिस्पांसिबिलिटी और तीसरे एवं अंतिम राउंड में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की सोच, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को परखा गया। हर राउंड में प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों की खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं आई ग्लैम की निदेशिका देवजानी मित्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। आई ग्लैम का उद्देश्य युवाओं को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि लगातार बारह वर्षों से यह मंच नई प्रतिभाओं को अवसर देने का कार्य कर रहा है। अंत में अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई गणमान्य अतिथि, मॉडल्स, डिजाइनर्स और कला जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!