बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।गस्त कर रही मांझागढ़ पुलिस ने एक स्मैकर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल बताते चले कि मांझागढ़ थाना के ए एस आई प्रोमद कुमार अपने दल बल के साथ मांझागढ़ थाना क्षेत्र परशुराम पुर बाजार पर गुरुवार की रात्री करीब 8 बजे गस्त कर रहे थे ।इसी सूचना मिला कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र प्रताप गांव में कुछ युवक स्मैक पी रहे है । सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस उक्त स्थल पर जैसे पहुचीं की पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगे पुलिस ने पिच्छा कर एक युवक को धर दबोचने के साथ तलाशी लेने पर उक्त युवक के पैकेट से छह पुड़िया स्मैक को जब्त करने के साथ गिरफ्तार कर युवक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र प्रताप गांव के शौकत अली के पुत्र सुल्तान के रूप करते हुए पुलिस के सुल्तान से स्मैक के सबंध गहन पूछताछ कर पता किया गया कि स्मैक कहा से लाते हो तो सुलतान के द्वारा पुलिस के बताया गया कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र लहुवान गांव के इरफान अली के द्वारा स्मैक उपलब्ध कराया जाता है ।पुलिस के द्वारा एन डी पी एस के तहत सुल्तान और इरफान पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार सुल्तान को शुक्रवार को जेल भेज दिया तथा इरफान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है ।इसकी पुष्टि मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने किया पुलिस की इस करवाई से स्मैकरो में हड़कम्प मचा हुआ है ।






