Thursday, May 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 14 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या से, सनसनी

14 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या से, सनसनी

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के नारा परसौनी गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत किशोरी की पहचान प्ररिधी कुमारी के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उसकी मां मौजूद थीं। जब मां घर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने अपनी बेटी का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वही इसकी सूचना भैरोगंज थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
भैरोगंज थाना अध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!