Wednesday, May 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बकरीद पर्व को लेकर बगहा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने...

बकरीद पर्व को लेकर बगहा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

0
25

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा,आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला बगहा द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस जिला बगहा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बकरीद पर्व को प्रेम, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!