बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज। जमीनी विवाद में मार पीट करने के मामले में फरार अभियुक्त बाप बेटा को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर बुधबार को जेल भेज दिया बताते चले कि आज से करीब दो माह पूर्व मांझागढ़ थाना क्षेत्र सेख टोली गांव में जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मार पीट हो गयी जिसमें लाठी डंडे और पत्थर तथा हवाई फायर भी किया गया था जनकारी के अनुसार 16मार्च 2026 को मांझागढ़ थाना क्षेत्र पुरानी बाजार के सन्तोष गुप्ता और सेख टोली गांव के शुकट साह के बीच जमीनी विवाद में दोनो तरफ से जमकर मार पीट हो गयी ।

जिसमे दोनो तरफ से हवाई फायर करने का आरोप लगा कर मांझागढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसमे करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए थे ।पुलिस के घटना घटते ही त्वरित करवाई कर पहले पांच लोगों को जेल भेज चुकी है ।जो लोग कोर्ट से जमानत पर घर है शेष फरार लोगो 5को पुलिस तलाश रही थी । इसी बीच कांड संख्या 115 /26 के फरार नामजद अभियुक्त शुकट साह और इनके पुत्र सोनू कुमार को मांझागढ़ पुलिस ने बीती रात अभियुक्त के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी ।






