Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास उन्मादी – भड़काऊ बयान के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री...

उन्मादी – भड़काऊ बयान के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का किया पुतला दहन

0
20


प्रतिरोध मार्च निकाल किया नुक्कड़ सभा, अहीर योद्धा अल्लाह रुदल का मनाया जयंती

जाति विशेष को निशाना साधना बंद करे सरकार , धैर्य का परीक्षा ना ले सरकार – किरण देव यादव

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खगड़िया। सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा जातीय, उन्मादी, उकसाऊ, भड़काऊ बयान देने एवं समाज में विद्वेष फैलाने के खिलाफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री जीतम राम मांझी का पुतला दहन रेलवे जंक्शन चौक पर अवस्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा के निकट किया गया।
वहीं अहीर वीर योद्धा यदुवंशी शिरोमणि आल्हा रुदल का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित किया गया तथा इनके वीरता अदम्य साहस त्याग बलिदान शौर्य को याद किया गया ।
इससे पूर्व प्रतिरोध मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी किरण देव यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तथा जदयू विधायक अजय कुशवाहा द्वारा जातीय उन्मादी उकसाऊ भड़काऊ बयान देकर समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है। आक्रोशित जनता को अराजक एवं उग्र करने को उकसाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार में लिप्त होकर खजाना खाली कर विकास करने में असफल होकर सम्राट चौधरी कुछ भी करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए लोगों को ध्यान भटकाने हेतु उलूल जलूल बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सत्तासीन सरकार के मंसुबे को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। आम जनता आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखेगी। सरकार आम जनता का धैर्य की परीक्षा ना ले। सरकारी पद का दुरुपयोग करना बंद करें सरकार।
श्री यादव ने राज्यपाल, महामहिम राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस एवं डीजीपी से भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।


आंदोलन में समाजसेवी पंकज यादव शंभू पोद्दार धर्मेंद्र सहनी अजय यादव दिनेश राम सुनील मोची रामदेव चौरसिया मनोज कुशवाहा नयन नोनिया नीतीश ठाकुर सोहन महतों आदि ने मुख्यमंत्री का आड़े हाथों लेते हुए भड़काऊ बयान का घोर निंदा किया तथा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने एवं सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया।
समाजसेवी शंभू पोद्दार ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान समाज को तोड़ने वाली है। किंतु आम जनता के बीच सदैव आपसी प्रेम जुड़ाव बना रहेगा।
समाजसेवी पंकज यादव ने कहा कि सामाजिक एकता एवं सामाजिक न्याय को तोड़ने की साजिश की जा रही है, आम जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।
धर्मेंद्र सहनी ने कहा कि सरकार आज विकास के बजाय जुमलेबाजी एवं भड़काऊ बयान देकर आम जनता का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटका रही है।
समाजसेवी बिट्टू यादव एवं सतीश यादव ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक बौद्धिक सांस्कृतिक एकता को तोड़ने की प्रयास ना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!