Sunday, May 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स पटना विश्वविद्यालय में ‘नीतीश चेयर’ स्थापना को राज्यपाल की सहमति, सांसद सुनील...

पटना विश्वविद्यालय में ‘नीतीश चेयर’ स्थापना को राज्यपाल की सहमति, सांसद सुनील कुमार ने की मुलाकात

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पटना में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार की शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच बिहार की उच्च शिक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। सांसद सुनील कुमार ने जानकारी दी कि उन्होंने 17 मई को पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत पटना लॉ कॉलेज में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता नीतीश कुमार के नाम पर “नीतीश चेयर” की स्थापना हेतु आग्रह किया था। इस प्रस्ताव पर राज्यपाल द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि “नीतीश चेयर” की स्थापना उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे शोधार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे तथा बिहार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी। यह कदम राज्य के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!