विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं भारत सरकार के पूर्व एडीजी एपी पाठक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन, राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।साथ ही भाजपा द्वारा बंगाल फतह पर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किया।
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एपी पाठक ने कहा कि नितिन नवीन जी एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेता हैं, जिनका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करना अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसे नितिन नवीन जी पूरी निष्ठा, कुशल संगठन क्षमता और समर्पण भाव से निभा रहे हैं।

एपी पाठक ने कहा कि नितिन नवीन जी का कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार, सरल स्वभाव और राष्ट्रवादी सोच उन्हें एक लोकप्रिय नेता बनाती है। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली युवाओं को राजनीति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है तथा उनके नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर उभर रही है।
श्री पाठक ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे लंबे समय से बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से गरीबों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं और भाजपा की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी जैसे नेतृत्वकर्ताओं का स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ देश में विकास, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। अंत में एपी पाठक ने ईश्वर से नितिन नवीन जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व संगठन और देश दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।






