Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मनुआपुल थाना क्षेत्र में फायरिंग कांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन...

मनुआपुल थाना क्षेत्र में फायरिंग कांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण जिले के मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरवलिया गांव में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मई 2026 को सुबह करीब 05:20 बजे लव कुमार मिश्र के घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त एक हथियार एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!