Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पोहरा लक्षनौता पहुंचे मंत्री नंदकिशोर राम का हुआ भव्य स्वागत

पोहरा लक्षनौता पहुंचे मंत्री नंदकिशोर राम का हुआ भव्य स्वागत

0
11

अजय कुमार दुबे भारद्वाज गौनाहा पश्चिम चंपारण

गौनाहा/मंत्री बनने के बाद पहली बार गौनाहा के ऐतिहासिक व राजनैतिक धरती पोहरा लछनौता गांव में पहुंचे नंदकिशोर राम का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। नागरिक सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री को अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेट किया गया। अपने संबोधन में मंत्री नंदकिशोर राम कार्यकार्ताओं के पुराने पल को याद कर फफक पड़े। आगे उन्होंने कहा कि मै इस क्षेत्र का श्रृणी हुं। यहां की देव तुल्य जनता अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विधानसभा भेजा। वहां पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौपी है। उसे पुरा करना ही पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दायित्व बढ़ने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। क्षेत्र में हो रही छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का उनका प्रयास रहेगा। सतत प्रयास से यहां पर विकास का कार्य किया जाएगा। समय ने एक कार्यकर्ता को पहले नेता फिर मंत्री बनाया।

रामनगर विधानसभा का सतत और चौमुखी विकास के लिए प्रयत्नशील रहुंगा। जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरज सहनी ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है की हमारे विधायक डेयरी, मत्स्य और पशुपालन विभाग के मंत्री बन गयें है। अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। पोहरा लछनौता कि धरती ऐसे ही ऐतिहासिक भूमि रही है। आज गांधी के कहे वचन सत्य हो रहें है। आज अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति को सत्ता में भागीदारी मिली है। मौके पर बीससुत्री प्रखंड उपाध्यक्ष विक्रमा चौधरी, दायाशंकर महतो, अलखदेव पासवान, निर्मल शर्मा, आनन्द कुमार राम उर्फ गुड्डू , संतोष जयसवाल, संजय गुप्ता, बिंदा प्रसाद यादव, शाहिद प्रवेज, उदयभान गुप्ता, राजेश महतो, दिनेश्वर यादव, रिपू श्रीवास्तव, जयराम पाठक, पप्पू कुमार यादव , ज्ञानेश्वर चौबे आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!