विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड बगहा-2 में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के बी एन सिंह की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच,संस्थागत प्रसव,परिवार नियोजन,प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा की गई।

डॉ. के बी एन सिंह ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि फील्ड विजिट नियमित करें और लक्ष्य के अनुसार रिपोर्ट समय पर जमा करे।हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें रेफर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने पर विशेष जोर दिया गया।इस बैठक में डॉ. रणबीर सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार और जितेश्वर चौधरी उपस्थित थे।स्वास्थ्य प्रबंधक ने डेटा एंट्री और पोर्टल अपडेट में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एएनएम को प्रशिक्षित किया।

डाटा ऑपरेटर ने सभी उपकेंद्रों से मासिक रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से भेजने को कहा।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी एएनएम को कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर घर-घर सर्वे करें और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे।बैठक में सभी उपकेंद्रों की एएनएम उपस्थित थी।






