Friday, May 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोलेरो की शीशा तोड़ने, पुछने पर मारपीट में...

अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बोलेरो की शीशा तोड़ने, पुछने पर मारपीट में चार जख्मी, एफआईआर दर्ज

0
14

अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र स्थित इंग्लिशिया गांव में बोलेरो की शीशा अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़ने और अगल बगल के लोगों से पुछताछ करने के आरोप में मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस संदर्भ में इंग्लिशिया गांव के प्रमोद साह ने चौतरवा थाना में चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 11 मई 26 की रात इनके बोलेरो का शीशा अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़ दिया गया था। सुबह 6.30 बजे गाड़ी का शीशा टुटा हुआ देख कर अगल बगल के लोगों से पीड़ित व्यक्ति ने पुछताछ करने लगा। इसी बात को लेकर तपन साह, सोनू साह, अभिमन्यु साह, मनीष साह समेत चार लोगों ने एक साजिश के तहत हाथ में लोहे का रड और फरसा, लाठी डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए पीड़ित व्यक्ति के दरवाजे पर आ धमके। तथा तपन साह आदेश दिए की साले को जान से मार कर खत्म कर दो।

इस पर सोनू साह अपने हाथ में लिए लोहे का रड और अभिमन्यु साह अपने हाथ में लिए फरसा से जान मारने की नियत से सिर पर हमला बोल दिया, जिससे सिर फट गयी और लहुलुहान हो गया। पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट देख जब बचाने रामचंद्र साह आये तो उनको भी जान मारने की नियत से तपन साह हमला बोल दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तथा जमीन पर गिर पड़े। तथा जख्मी हालात में भी उक्त लोगों के द्वारा मारपीट की गई। मारपीट की घटना देख जब बचाने आये गुड्डू साह और कृष्णावती देवी आये, तो उन्हें भी चारों व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दी गई। तथा गले से सोने की मंगलसूत्र कीमत 50 हजार रुपए छीन लिये। तथा साड़ी और ब्लाऊज़ भी फाड दिया। मारपीट की घटना सुन अगल बगल के लोग आयें, तभी जान बची। जख्मियों की इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। तथा घटना की जांच में पुलिस जूट गई है। तथा आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!