Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पर्यटन मंत्री को वाल्मीकिनगर आने का न्योता, युवा कार्यकर्ता नितेश ने सौंपा...

पर्यटन मंत्री को वाल्मीकिनगर आने का न्योता, युवा कार्यकर्ता नितेश ने सौंपा पर्यटन स्थलों का एल्बम

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा (प्रखंड-2): चम्पापुर गोनौली पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने बुधवार को बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल होने पर बधाई दी। इस दौरान नितेश कुमार ने वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का आकर्षक एल्बम मंत्री को भेंट किया और क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन संभावनाओं से अवगत कराया।  नितेश ने मंत्री को वाल्मीकिनगर, चम्पापुर गोनौली पंचायत तथा गोनौली वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धार्मिक व पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें क्षेत्र भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रस्तावित लव-कुश पार्क, नंदी भौजी पोखर, वाल्मीकि सभागार, विभिन्न छठ घाटों के सौंदर्यकरण तथा नरदेवी, जटाशंकर, हरैयाकोट, मदनपुर, सोनासती, कालेश्वर, इको पार्क और बराज जैसे प्रमुख स्थलों के विकास की आवश्यकता पर भी चर्चा की।नितेश कुमार ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही वाल्मीकिनगर दौरे की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के आगमन से “बिहार का कश्मीर” कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!