Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वर्गीय पत्नी की याद में प्रधानाध्यापक ने कराया भोज का आयोजन।

स्वर्गीय पत्नी की याद में प्रधानाध्यापक ने कराया भोज का आयोजन।

0
2


खीर पूरी खाकर बच्चे हुए प्रसन्न, बच्चों में होता है ईश्वर का वास।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल सरैया कॉलोनी के प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम द्वारा जिला शिक्षा विभाग से स्वीकृति लेकर बुधवार को अपनी स्वर्गीय पत्नी रिंकी देवी की याद में तिथि भोज का आयोजन किया गया। आयोजित भोज में विद्यालय के लगभग 331 छात्र-छात्राओं ने खीर पुरी का लुफ्त उठाया और अपने प्रधानाध्यापक की पत्नी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की।
बताते चले की वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित इस भोज में विद्यालय बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित की।
प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम ने बताया कि अपनी स्वर्गीय पत्नी की याद में प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच सहायता करते हैं। गरीब बच्चियों की शादी में आर्थिक रूप से सहयोग भी करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे ईश्वर के रूप होते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर प्रतीत होता है कि ईश्वर और बड़े बुजुर्ग प्रसन्न हो रहे हैं और उनकी कृपा बरस रही है।


बताते चले की प्रधानाध्यापक चंद्रिका राम को दो पुत्र ऋषभ देव और श्रीयांशु तथा एक पुत्री श्रेयसी चंद्र है। प्रधानाध्यापक एक उच्च कोटि के लेखक भी है जो समाज में दबे कुचले असहाय बेबस लाचार लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रेरणादाई लेख लिखते हैं जो काफी पसंद की जाती है।
हाल ही में स्वामी विवेकानंद समता साहित्य अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार परिषद तेलंगाना द्वारा उनके उच्च कोटि के लेखन क्षमता को देखते हुए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आयोजित भोज में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल सरैया कॉलोनी के छात्र-छात्राएं और शिक्षक गण सहित मझौलिया के बीआरपी धनेश्वर प्रसाद आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!