Monday, May 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया में अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

बेतिया में अपराध गोष्ठी आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 09 मई 2026 — पश्चिम चम्पारण जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता डॉ० शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 एवं नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, विशेषकर रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण सुनिश्चित करने को कहा गया।अपराध नियंत्रण को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए सभी थानाध्यक्षों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा वाहन चोरी के मामलों के शीघ्र उद्भेदन के निर्देश दिए। इसके अलावा शराब तस्करों एवं लंबित मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग तथा नरेंद्र मोदी / मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।उन्होंने वारंट जारी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।

इस गोष्ठी के माध्यम से जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीतियां तय की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!