Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

बेतिया: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

0
24

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बेतिया, 05 मई 2026 — पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा आज पुलिस केंद्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों की उपस्थिति, अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनहित के प्रति संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल ही भविष्य में उनके कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तय करेगा।

उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को शारीरिक दक्षता, विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तकनीक, आधुनिक पुलिसिंग तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षु सिपाही वास्तविक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!