Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डॉ मोहम्मद गौहर के आकस्मिक निधन पर डॉक्टर शकील मोईन ने गहरा...

डॉ मोहम्मद गौहर के आकस्मिक निधन पर डॉक्टर शकील मोईन ने गहरा दुख व्यक्त किया।

0
69

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

तासीर अखबार के मालिक और मुख्य संपादक डॉ मोहम्मद गौहर के आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गई। जिस पर बगहा के बुद्धिजीवियों की एक आपात शोक सभा डॉक्टर शकील मोईन के निवास पर आयोजित हुई। जिसमें उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर मो. गौहर के दी गई सेवाओं को याद करते हुए उनके निधन को एक बड़ा नुकसान बताया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि वह एक अत्यंत सूक्ष्मदर्शी पत्रकार थे।

जिन्होंने तासीर उर्दू/हिन्दी दैनिक को अपने निर्देशन में बहुत ऊंचाई दी। मुल्क के नामवार शायर डॉ शकील मोईन इस शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पत्रकारिता के एक मजबूत और चमकदार स्तंभ थे डॉक्टर गौहर साहब जिनकी सेवाएं अद्भुत और अविस्मरणीय है।
शोक सभा में उपस्थित लोगों में जनाब सदरुल हसन, शादमान शकील हैदर, मोहम्मद कमाल, मोहम्मद अबू लैस, मो.सलाउद्दीन , अफरोज आलम, तबरेज आलम ने भी मोहम्मद गौहर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!