Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर के शांति विवाह भवन में की बगहा नगर इकाई की...

बगहा नगर के शांति विवाह भवन में की बगहा नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

0
41

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बताते चलें कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न अवसरों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के शांति विवाह भवन में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न समाज एवं समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक श्री रविशंकर जी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्री रविशंकर जी ने स्वयंसेवकों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक सद्भाव पर प्रकाश डाला और सभी वर्गों के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संघ में सभी जातियों के लोग मिलकर भाईचारे और बंधुत्व की भावना के साथ रहते हैं। साथ ही उन्होंने “पंच परिवर्तन” के तहत समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का सुझाव भी दिया। इस बैठक में सतीश कुमार, समरेंद्र किशोर, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार, उमेश अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पाठक, अरविंदनाथ तिवारी, रवि जी, सुरेश जी, चंद्रप्रकाश देव, राकेश जी, विक्रांत राय, मनोज साहू, राजीव कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!