विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पुलिस जिला बगहा के बथवारिया थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 190.44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके साथ ही एक चार चक्का वाहन भी जब्त किया गया है, जिसका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा तस्करी के इस नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।






